फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। आमजन को त्वरित एवं सुलभ न्याय दिलाने के उद्देश्य से कल्यानपुर थाना में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी नीति गुप्ता वत्स पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके निराकरण के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए जिससे फरियादियों को बार-बार दौड़ना न पड़े।
कल्यानपुर थाना पहुंची जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने आए लोगों की समस्याओं को एक-एक कर सुना।इस दौरान पुलिस और राजस्व से संबंधित दर्जन भर शिकायतें प्राप्त हुईं जिन के निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों,कर्मचारियों को दिए। उन्होंने कहा कि जहां राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम की आवश्यकता हो वहां पुलिस और राजस्व के कर्मचारी साथ जाकर समस्याओं का निराकरण करें। इसके अलावा जिले के अन्य थानों में भी थाना समाधान दिवस में जन समस्याओं की सुनवाई की गई। इस दौरान 54प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें 39 राजस्व के और 15 पुलिस से संबंधित प्रार्थना पत्र मौके पर राजस्व के 05 व पुलिस से संबंधित 04शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया।
