अधिवक्ता के चेंबर में लगी आग, फाइलें व कागजात जलकर राख

फतेहपुर( वंदना टाईम्स)। सदर कोतवाली क्षेत्र के कलेक्ट्रेट परिसर में एक अधिवक्ता के चेंबर पर अचानक आग लग जाने से वहां अफरा-तफरी मच गई।अधिवक्ता अधिवक्ता अभय राज सिंह,माया देवी के चेंबर में लगी आग को बड़ी मशक्कत के बाद बुझाया जा सका।तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और वहां रखीं फाईलें व कागजात जल गए।खबर है कि आग शार्ट सर्किट की वजह से लगी है।आस-पास के अधिवक्ताओं ने किसी तरह से आग पर काबू पाया।अधिवक्ता के चेंबर में कई अन्य अधिवक्ता भी बैठते हैं उनकी राखी पत्रावलियां भी जलने की सूचना है।

More From Author

थाना समाधान दिवस में कल्यानपुर पहुंचे डीएम-एसपी

ससुराल आए युवक का मिला शव परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *