सब रजिस्ट्रार कार्यालय कलेक्ट्रेट में स्थापित करने की अधिवक्ताओं ने उठाई मांग

चार सूत्री मांगों को लेकर व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन ने सीएम को संबोधित सौंपा ज्ञापन


फतेहपुर (वंदना टाईम्स)‌। सब रजिस्ट्रार कार्यालय के स्थानांतरण व राजस्व कर्मचारियों में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर व्यवस्था परिवर्तन अधिवक्ता संगठन ने कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देते हुए जोरदार प्रदर्शन किया और चार सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
बताया कि पुरानी तहसील में संचालित सब रजिस्ट्रार कार्यालय को कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित करने की मांग की लगातार की जा रही है लेकिन इस पर गंभीरता से विचार नहीं किया जा रहा है। सब रजिस्ट्रार कार्यालय के लिए प्रशासन द्वारा नगर पालिका क्षेत्र के महापुर के लिए प्रस्तावित किया गया था जो 5 किलोमीटर डर था विरोध करने पर प्रस्ताव को निरस्त कर उतरी जीटी रोड बाईपास भेज दिया गया वह भी 5 किलोमीटर दूर है। अधिवक्ता प्रस्तावित स्थल से संतुष्ट नहीं है और वहां कोई सुरक्षा व्यवस्था भी नहीं है। बाईपास के प्रस्ताव को निरस्त कर कार्यालय को कलेक्ट्रेट में ही स्थापित कराया जाए। अधिवक्ताओं के लिए सरकार द्वारा एक करोड़ का इलाज एवं कैशलेस बीमा, कल्याणकारी न्यासी समिति को वकालत नमक के साथ कूपन के माध्यम से खंड जमा किया जा रहा है उसमें सेवानिवृत्ति एवं मृत्यु की दशा में₹5 देने की व्यवस्था है इसे बढ़ाकर कम से कम 20 लाख रुपए किया जाए। राजस्व न्यायालय में अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को भ्रष्टाचार का शिकार होना पड़ रहा है कोई भी कार्य समय से नहीं होता आख्या लगाने में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती। कार्यालय में भ्रष्टाचार व्याप्त है जिसे समाप्त किया जाना जरूरी है। इस मौके पर अध्यक्ष श्रीराम पटेल, मायाराम गौतम, उपेंद्र कुमार, वसीम अंसारी, सैयद वजाहत हुसैन, मोइन अहमद, नरोत्तम सिंह, प्रदीप कुमार, राम कुमार द्विवेदी, रामकिशोर विश्वकर्मा, नुजूल अख्तर, अशोक कुमार पटेल, आनंद प्रकाश पांडे सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

More From Author

जमीनी विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पति पत्नी सहित तीन को आजीवन कारावास, 50,50 हजार का जुर्माना

जीवित होने के अफसरों को सुबूत दे रहा कागजों में मरा शिवनंदन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *