मदरसा बंद मिलने पर आयोग सदस्य ने नाराजगी जता मांगा स्पष्टीकरण

फतेहपुर( वंदना टाईम्स)। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मोहम्मद असलम ने जनपद भ्रमण के दौरान अल्पसंख्यक समाज के कल्याण हेतु प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करने के बाद उन्होंने जनपद में संचालित मदरसों का औचक स्थलीय निरीक्षण भी किया। स्थलीय निरीक्षण के दौरान एक मदरसा बंद पाया गया, वहीं, दूसरे मदरसे में एक अध्यापक द्वारा हस्ताक्षर करने के उपरान्त अनुपस्थित होने के सम्बन्ध में उन्होंने गहरा असंतोष व्यक्त किया। बंद पाए गए मदरसे के संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिए। वही जीटी रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में आयोजित समीक्षा बैठक में सरकारी योजनाओं को धरातल पर पारदर्शी तरीके से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय प्रतिनिधियों एवं जनसामान्य से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यककल्याण अधिकारी सरिता भारती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

More From Author

चौक स्टेशन रोड पर बाहर फर्नीचर इलेक्ट्रॉनिक शोरूम का उद्घाटन

अयाह शाह में 211 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *