भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष मोना शुक्ला का जगह-जगह भव्य स्वागत

टोल प्लाजा से भाजपा कार्यालय तक हुआ जोरदार अभिनंदन, ताम्बेश्वर मंदिर में किए दर्शन-पूजन

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मोना शुक्ला के जनपद में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। टोल प्लाजा से शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला मलवां, गोपालनगर, नउवाबाग, शनि मंदिर, राधा वाटिका, कपूरी ठाकुर चौराहा और ताम्बेश्वर चौराहे तक जारी रहा। विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।
स्वागत कार्यक्रम के बाद मोना शुक्ला ऐतिहासिक ताम्बेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन कर ईश्वर का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात उनका काफिला भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विशेष स्वागत समारोह का आयोजन भी किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने मोना शुक्ला को क्षेत्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि मोना शुक्ला के नेतृत्व में महिला मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत करेगा तथा महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की दिशा में प्रभावी कार्य करेगा।
इस अवसर पर कल्पना सिंह, दीप्ति सिंह, संगीता द्विवेदी, पूनम श्रीवास्तव, गीता गुप्ता, ममता श्रीवास्तव, मंजू शुक्ला, आयुष शुक्ला, रजनीश यादव और रवि ठाकुर सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

More From Author

यूपीआई पर एमडीआर शुल्क के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन

गोल्डन कप के लिए रवाना हुई फतेहपुर की टीम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *