फतेहपुर(वीटी)। बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के भावनीपुर गांव के समीप खेत में अधेड़ का शव संदिग्ध हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान विमल प्रजापति उर्फ बड़कू (50) पुत्र रामचरण, निवासी बसंतीखेड़ा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने सुबह गांव के पास खेत में शव पड़ा देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए और हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। परिजनों का कहना है कि विमल प्रजापति की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम प्रियंका अग्रवाल, सीओ गौरव शर्मा सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- खेत में संदिग्ध हालत में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
खेत में संदिग्ध हालत में अधेड़ का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
पूर्व विधायक का विवादित बयान:एक जाति को कुत्ते की पूंछ से की तुलना
