सवाल तो पूछेंगे❓
👉खागा थाना क्षेत्र बना चोरों का हब।
👉एक के बाद एक हो रही चोरियों से लोगों में दहशत।
👉चोरी की घटना न खुलने के बाद पुलिस पर उठने लगे हैं सवाल।
फतेहपुर जनपद के खागा थाना क्षेत्र में एक के बाद एक हो रही चोरियों से चोर करोड़ रुपए की संपत्ति और नगदी ले जाने में सफल रहे। एक के बाद एक हो रही घटनाओं से लोग भयभीत है। घटनाओं का खुलासा न होने के बाद खागा थाना क्षेत्र के लोग और भी अधिक दहशत में है।
खागा थाना क्षेत्र मैं बाईपास पर स्थित आईसर ट्रेक्टर एजेंसी में चोर जून 2025 को रात में थावा बोलकर 5 लाख की नजदीक उठा ले जाने में सफल रहे चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि अक्टूबर माह 2025 को एक कपड़ा व्यवसाय के यहां हाथ साफ करने में कामयाब रहे। करीब 60 लाख के जेवरात व नगदी उड़ा ले गए।
स्थानीय पुलिस की सुस्ती के चलते ही चोर शराब व्यवसायी के यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर यहां से भी नगदी सहित 50 लख रुपए का सामान ले जाने में सफल रहे। इतना सब कुछ होता रहा पुलिस हाथ पर हाथ रखकर सब कुछ देखती रही कि इसी बीच मंदिर में हुई घटना ने सबको अचंभित कर दिय हरदो गांव में स्थित प्राचीन मंदिर मैं लगे कई घंटे चोरों ने चुरा लिए। पुजारी जब सुबह आया तो मंदिर परिसर में घंटे ना देखकर अचंभित रह गया और इसकी सूचना थाने में दी।
अकेले खागा थाना क्षेत्र में होने वाली एक के बाद एक घटनाओं ने सबको परेशानी में डाल रखा है व्यापारियों को हर समय भय रहता है कि वह भी किसी रात चोरों का निशान बन सकता है। ऐसा लगता है कि स्थानीय पुलिस और एस ओ जी की टीम पर चोर भारी पड़ रहे हैं। अब केवल नए पुलिस कप्तान पर सब की निगाहें हैं और यह उम्मीद भी है कि पुलिस अधीक्षक चोरियों का खुलासा कर क्षेत्र वासियों को राहत पहुंचाएंगे।
✍️नागेंद्र सिंह अध्यक्ष फतेहपुर प्रेस क्लब
