भैरमपुर से बुधईयापुर जर्जर मार्ग निर्माण को ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन


फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। भैरमपुर से मुख्य मार्ग बुधईयापुर तक जाने वाली क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और जनहित में जल्द निर्माण कराए जाने की मांग की। बताया है कि सड़क से कई अन्य ग्राम पंचायतें भी जुड़ी हैं। इन गांवों तक पहुंचने के लिए भैरमपुर से बुधईयापुर मार्ग एकमात्र रास्ता है लेकिन पिछले कई वर्षों से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त है तथा ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। ऐसे में जनहित को देखते हुए सड़क का निर्माण कराया जाना बेहद आवश्यक है। जिलाधिकारी से मांग की गई कि संबंधित विभाग को मौके का निरीक्षण करने के निर्देश दिए जाएं और समस्या की गंभीरता को देखते हुए भैरमपुर से बुधईयापुर मुख्य मार्ग तक सड़क का निर्माण कराया जाए जिससे ग्रामीणों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके। इस मौके पर संदीप तिवारी, रमाकांत गौतम, कमल सिंह, लाल सिंह, अनिल लोधी, राम लखन आदि तमाम ग्रामीण मौजूद रहे

More From Author

परिषदीय विद्यालयों में बालिका शौचालय बनवाने के निर्देश 

पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल का खंडन कर एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *