फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। सोशल मीडिया पर पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल से जुड़े स्क्रीनशॉट को लेकर आरोपित जेल रोड निवासी संदीप कुमार पुत्र इंद्रसेन पटेल पूर्व सभासद ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताया कि 27 अक्टूबर की देर शाम फेसबुक के माध्यम से जानकारी मिली कि सदर कोतवाली में तहरीर दी गई है जिसमें कथित स्क्रीनशॉट के आधार पर सार्वजनिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म में जिले के पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया है। आरोपों का खंडन करते हुए बताया है कि किसी भी सार्वजनिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस तरह की कोई पोस्ट या स्टेटस साझा नहीं किया गया । व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट में जो फोटो, नाम और पिता का नाम इस्तेमाल किया गया है वो फर्जी और भ्रामक है। आशंका जताई है कि किसी शरारती तत्व ने पहचान का दुरुपयोग कर बदनाम करने की कोशिश की है। बताया है कि 27 अक्टूबर की रात ही फेसबुक और एक्स के माध्यम से मामले में पक्ष रखते हुए स्क्रीनशॉट का खंडन किया था। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, कथित स्क्रीनशॉट की सत्यता की पड़ताल करने और जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल का खंडन कर एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच,
पत्रकारों के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल का खंडन कर एसपी से मांगी निष्पक्ष जांच,
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
फाइलेरिया उन्मूलन को टीम भावना से काम कर सफल बनाने के निर्देश
Posted by
Vandana Times
More From Author
Posted in
Fatehpur
फाइलेरिया उन्मूलन को टीम भावना से काम कर सफल बनाने के निर्देश
Posted by
Vandana Times
भैरमपुर से बुधईयापुर जर्जर मार्ग निर्माण को ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
