ज्वालागंज बस स्टॉप पर मिष्ठान वितरण कर स्नातक मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का जताया आभार
फतेहपुर (वंदना टाईम्स)।इलाहाबाद-झांसी स्नातक एमएलसी सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी एवं पूर्व एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की। इस अवसर पर पार्टी के जिला महासचिव चौधरी मंजर यार के नेतृत्व में ज्वालागंज बस स्टॉप पर मिष्ठान वितरण किया गया।
सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में स्नातक मतदाताओं, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की और पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष सुहैल खान हेमू, डॉ. राम नरेश पटेल, नफीस उद्दीन, रिशु तिवारी, ऐनुल हसन, फैज आलम, दानिश सिद्दीकी, फैजी समाजवादी, अय्यूब खान, नफीस सिद्दीकी, अरशद अनवर, नजीब फारूकी, मुन्ना महोई और सद्दाम खान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
