सुरक्षा को लेकर एसपी ने व्यापारियों के साथ की बैठक

अपने अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने को कहा

फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने पुलिस लाइन सम्मेलन कक्ष में सराफा के साथ अन्य व्यापार से जुड़े व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी सुरक्षा से संबंधित चर्चा की।  बैठक के दौरान एसपी ने व्यापारियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवा लें इससे आप लोगों के साथ पुलिस को सुरक्षा की दृष्टि से काफ़ी मदद मिलेगी।  व्यापारियों को सजक रहना होगा उनकी सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने बैठक में मौजूद व्यापारियों से सुरक्षा से संबंधित सुझाव भी लिये। अन्य व्यापारियों के अलावा खास सराफा व्यापारियों से कहा कि यदि कोई व्यापारी बड़ी रकम या जेवर दुकान से घर या बैंक ले जा रहा है तो वह सुरक्षा के लिए पुलिस की मदद ले सकता है। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने सभी थाना प्रभारियों को भी अपने अपने क्षेत्र के सराफा एवं अन्य व्यापारियों के साथ बैठक कर उनकी सुरक्षा को लेकर एक बैठक कर बातचीत करने के निर्देश दिये। बैठक में एएसपी ज्ञान प्रकाश राय समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

डॉ. मान सिंह यादव की जीत पर सपा कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

दिल्ली की महारैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, मनीष यादव का स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *