आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने पूर्व सीडीपीओ पर प्रताड़ना के लगाए आरोप

मौजूदा सीडीपीओ बयान बदलने का बना रहे दबाव 

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। बहुआ ब्लॉक के कठवारा गांव में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री ऊषा देवी ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को शिकायत पत्र देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी  बहुआ और पूर्व मुख्य सेविका पर प्रताड़ना व सीडीपीओ कृष्ण चन्द्र द्वारा बयान वापस लेने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

संघ जिलाध्यक्ष रेहाना परवीन के मुताबिक ऊषा देवी कठवारा द्वितीय केंद्र में कार्यकर्ती हैं। उन्होंने शारदा वर्मा पर पैसे वसूलने का आरोप लगाते हुए एक वीडियो क्लिप जिला कार्यालय को दी थी। तत्कालीन जिलाधिकारी के निर्देश पर शारदा वर्मा के खिलाफ विभागीय और विजिलेंस जांच शुरू हुई। जांच में पैसे लेने और भ्रष्टाचार के आरोप सही पाए गए।जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देश पर गाजीपुर थाने में शारदा वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और निलंबित कर अलीगढ़  से संबद्ध किया गया था। शारदा वर्मा ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से स्थगन आदेश ले लिया। ऊषा देवी का आरोप है कि शारदा वर्मा के लौटने के बाद उनके कहने पर सीडीपीओ कृष्ण चन्द्र बयान वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। आरोप लगाया कि ऐसा न करने पर केंद्र का निरीक्षण कराकर उनका मानदेय रोकने और सेवा खत्म कराने की धमकी दी जा रही है। डीएम ने मामले की जांच कराकर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

More From Author

जीएसटी कमिश्नरों के साथ बैठक कर अधिवक्ताओं ने ब्याज माफी पर की चर्चा

खाद्य सुरक्षा टीम ने 300 किग्रा. बर्फी की मिठाई नष्ट कराई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *