डीएम ने ऑपरेशन कायाकल्प सहित अन्य बिंदुओं की समीक्षा की
फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। बेसिक शिक्षा विभाग के संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अनुश्रवण के लिए गठित टास्क फोर्स की जिला स्तरीय बैठक में जिलाधिकारी ने परिषदीय विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प सहित अन्य कामों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन विद्यालयों के पैरामीटर के काम शेष हैं उन्हें जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया की परिषदीय विद्यालयों में मानक के अनुरूप बालिका शौचालय बनाए जांए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विद्यालयों के भवन जर्जर है उनकी नीलामी प्रक्रिया करा कर धवस्तीकरण कराया जाए।बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और स्मार्ट क्लास के तहत डिजिटलीकरण के माध्यम से बच्चों को शिक्षा देने को कहा।जिन परिषदीय विद्यालयों में आईसीटीसी लैब एवं स्मार्ट क्लास स्थापित हैं उनका संचालन कराने को कहा।मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय,मुख्यमंत्री अभ्युदय विद्यालय के निर्माण कार्यों में तेजी लाने सहित गुणवत्ता के साथ काम करने के निर्देश कार्यदाई संस्था को दिए। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रिंसी मौर्य को निर्देशित किया कि अपनी टीम द्वारा गुणवत्ता की जांच नियमित कराएं।कहा निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा 5 तक के छात्रों का शत प्रतिशत असेसमेंट कराते हुए बच्चों को निपुण बनाया जाए।उन्होंने कहा की प्रेरणा पोर्टल में कक्षा 5 पास आउट का कक्षा 6 में नामांकन एवं कक्षा 8 पास छात्रों का कक्षा 9 में नामांकन व छात्रों की प्रगति रिपोर्ट से अवगत कराएं। अपार आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना,जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.यूबी सिंह सहित संबंधित अधिकारी,खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे।
