फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। जनपद में संचालित पटाखा बिक्री स्थलों का शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी पीजी कॉलेज, मोदी ग्राउंड राधानगर एवं पल्लवी रिज़ॉर्ट के सामने बिंदकी में स्थापित पटाखों की दुकानों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं अग्निशमन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने पटाखा बिक्री स्थलों पर अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता एवं उनकी क्रियाशीलता, आग बुझाने के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था, आपातकालीन स्थिति से निपटने के इंतजाम तथा दुकानों के बीच निर्धारित दूरी सहित अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षा मानकों की गहनता से जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं दुकानदारों को निर्देशित किया कि पटाखों की बिक्री के दौरान सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सभी दुकानों पर अग्निशमन उपकरण एवं पानी की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से रखी जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक इंतजाम पहले से सुनिश्चित रहें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पटाखों का भंडारण एवं बिक्री निर्धारित नियमों और लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप ही की जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए संबंधित अधिकारियों को पटाखा बिक्री स्थलों पर नियमित निगरानी रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- डीएम एसपी ने पटाखा बिक्री स्थलों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
डीएम एसपी ने पटाखा बिक्री स्थलों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण में लग जाने का आवाहन
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
जनता दरबार में पूर्व मंत्री ने सुनीं जन शिकायतें
Posted by
Vandana Times
More From Author
भगवान श्रीराम राज्याभिषेक में झलकी समरसता, राजगददी पर विराजते ही जयकारों से गूंजी अयोध्या
