जनता दरबार में पूर्व मंत्री ने सुनीं जन शिकायतें

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। अल्लीपुर बहेरा स्थित मां दुर्गा कोठी में शनिवार को पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप  सिंह ने जनता दरबार लगाकर जनता की तमाम मूलभूत समस्याओं के निस्तारण के लिए दूरभाष के माध्यम से अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। अधिकारियों से उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के मामलों का गंभीरता के साथ निस्तारण करें। साथ ही विभागीय अधिकारी इसके लिए सार्थक प्रयास करें। जिससे अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण किया जा सके।  पूर्व  मंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हीला हवाली कतई बर्दाश्त नहीं होगी। जनता दरबार में विद्युत, नाली, खड़ंजा, एवं पैसा लेनदेन को लेकर मामला आया जिसे श्री सिंह ने सीधे रूबरू होते हुए हकीकत जानी और उनके निस्तारण के लिए अधिकारियों से बात की।  जनता दरबार में महमूद कुरैशी, राजेश सिंह, पप्पू सिंह, विकास सिंह, मो.राशिद ,गणेश लाल साहू, मनोज सिंह, नूरुद्दीन आदि रहे।

More From Author

डीएम एसपी ने पटाखा बिक्री स्थलों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण में लग जाने का आवाहन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *