सपा की बैठक में पदाधिकारियों को दी गयी जिम्मेदारी
फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। समाजवादी पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने कहा कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण चल रहा है इसमें सभी जिम्मेदार साथी लग जाएं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए।कहा कि प्रत्येक बूथ अध्यक्ष से संपर्क में रह कर उनसे सम्मान पूर्वक काम लिया जाए वही हमारी रीढ़ हैं। संचालन करते हुए जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने सभी का स्वागत करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दीं।यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर सभी लगे रहें और पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने उत्तरदायित्वों का निर्वाहन करें।इसमें किसी भी तरह की हीला-हवाली व उदासीनता न बरतें।बैठक में विधायक ऊषा मौर्या,संतोष द्विवेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष रामशरण यादव,दलजीत निषाद,केतकी यादव,जगदीश सिंह,धर्मपाल पटेल,अरुणेश पांडे,वीरेन्द्र तिवारी, सुघर लाल,आजम खान,प्रदीप सोनकर,गार्गीदीन वाजपेई,विमलेश पटेल,डीजी कुशवाहा,शैलेंद्र मिश्र, रमेश सिंह,अर्जुन पाल,कल्लू राम सोनकर,नवाब मलिक,प्रमोद यादव,रईस खान,जगनायक सचान प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
