खूंटा पुल निर्माण के लिए 22.93 करोड़ रुपये स्वीकृत

रिंद नदी पर बनेगा पुल, हजारों ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी राहत

फतेहपुर (वंदना टाइम्स)। बिंदकी तहसील क्षेत्र के ग्राम खूंटा से गढ़ी संपर्क मार्ग पर रिंद नदी में खूंटा पुल निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पुल निर्माण के लिए शासन से 22 करोड़ 93 लाख 85 हजार रुपये की स्वीकृति मिल गई है। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान बिंदकी विधायक जयकुमार सिंह जैकी के प्रयासों से मिली इस मंजूरी पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। विधायक जयकुमार सिंह जैकी ने बताया कि खूंटा पुल का निर्माण क्षेत्र की महत्वपूर्ण जनसमस्या रही है। इसके समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अब बजट स्वीकृत होने से वर्षों से पुल की प्रतीक्षा कर रहे ग्रामीणों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने कहा कि पुल बनने से हजारों ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। खासकर किसानों, विद्यार्थियों और आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि बिंदकी क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान और विकास कार्यों को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है।

More From Author

कोचिंग पढ़ने निकला हाईस्कूल का छात्र लापता, परिजन परेशान

शहादत दिवस पर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दे रैली हेतु नई दिल्ली रवाना हुए कांग्रेसी   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *