फतेहपुर (वंदना टाइम्स)। कांग्रेस कार्यालय ज्वालागंज में पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी स्व. इंदिरा गांधी के शहादत दिवस एवं सरदार बल्लभ भाई पटेल व आचार्य नरेंद्र देव की जयंती के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सभी महापुरुषों को श्रद्धांजलि दे कर नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में सभी महापुरुषों के जीवन चरित्र पर पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्हें देश का रचनाकार बताया। वहीं जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि स्व. इंदिरा का राष्ट्र प्रेम ही उनकी जान जाने का कारण बना जिसका देश सदैव ऋणी रहेगा साथ ही उन्होंने सरदार बल्लभ भाई पटेल व आचार्य नरेंद्र देव को आज़ाद भारत के अग्रणी योद्धा बताया । शहर अध्यक्ष मो.आरिफ गुड्डा ने कहा कि आज के स्वार्थी नेताओं को स्व. इंदिरा गांधी की शहादत से सबक लेना चाहिए कि जानकारी हो जाने के बावजूद उन्होंने अपनी जान की बाजी लगा दी वहीं सरदार पटेल एवं आचार्य नरेंद्र देव को भी देश की महान विभूतियाँ बताते हुए देश की आजादी में उनके योगदान की भूरि भूरि प्रशंसा की। श्रद्धांजलि सभा में शेख एजाज मद,फजलुर्रहमान असलम, सै.कलीमउल्ला सिद्दीकी, इं.देवी प्रकाश दुबे, ओम प्रकाश कोरी, अजय कुमार बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, शकीला बानो, मो. कासान, अब्दुल रज्जाक, आरिफ अली , नवनीत तिवारी, नवशाद अहमद, जे पी पासवान, बीरेंद्र गुप्ता, शब्बीर अहमद, सैयद अहमद, धर्मेंद्र सिंह, वकील खान, अमीरउज्जमा खां आदि रहे। वहीं कार्यक्रम के उपरांत तमाम कांग्रेसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विशाल रैली में हिस्सा लेने के लिए नारेबाजी करते हुए शहर अध्यक्ष मो. आरिफ गुड्डा की अगवई में रवाना हुए।
