फतेहपुर (वंदना टाइम्स)। राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी कार्यालय फतेहपुर में लौह पुरुष भारत रत्न सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात गोष्ठी आयोजित हुई जिसमें जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कहा कि सरदार पटेल ने अलग-अलग रियासतों और क्षेत्रों को एक देश के रूप में संगठित करने का प्रयास किया, जिससे भारत की राजनीतिक एकता मजबूत हुई। सरदार पटेल 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र भारत के प्रथम गृहमंत्री और उपप्रधानमंत्री बने तथा आंतरिक सुरक्षा और प्रशासन को व्यवस्थित करने में अतुलनीय योगदान दिया। किसानों के बढ़े हुए लगान के विरोध में आंदोलन का नेतृत्व किया। सफलता के बाद उन्हें “सरदार” की उपाधि से व्यापक पहचान मिली।महात्मा गांधी के साथ मिलकर फसल खराब होने के कारण किसानों को लगान में राहत दिलाने के आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव चौ. मंज़रयार ने किया। इस दौरान विभिन्न दल छोड़ कर समाजवादी पार्टी मैं शामिल होने वाले हीरालाल निषाद, राम नारायण निषाद एवं सईद खान का जिलाध्यक्ष ने माला पहना कर स्वागत किया। सईद खान को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर सभी पार्टी नेताओं ने बधाई दी। कार्यक्रम में सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी, संतोष द्विवेदी, पूर्व एमएलसी लवकुश मिश्रा, राम शरण यादव, वीरेंद्र यादव, दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, रीता प्रजापति, बीना पटेल, कमलेश निषाद, लीलावती, बाबू सिंह कुशवाहा, जगदीश सिंह, शमीम अहमद, सुशील पटेल दोषी, डॉ राम नरेश पटेल, अरुणेश पांडे, अनिल यादव, सुनील साहू, हाजी सिराज,अबरार अहमद, शिव शंकर यादव,सौरभ यादव, देवेंद्र यादव, नीरज सिंह, नवाब मलिक आदि मौजूद रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दे पार्टी में शामिल होने वालों का सपाईयों ने किया स्वागत
सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दे पार्टी में शामिल होने वालों का सपाईयों ने किया स्वागत
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
फाइलेरिया उन्मूलन को टीम भावना से काम कर सफल बनाने के निर्देश
Posted by
Vandana Times
More From Author
Posted in
Fatehpur
फाइलेरिया उन्मूलन को टीम भावना से काम कर सफल बनाने के निर्देश
Posted by
Vandana Times
शहादत दिवस पर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दे रैली हेतु नई दिल्ली रवाना हुए कांग्रेसी
