सोमवार सुबह घर से निकला था अंशुल, पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी
फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी 18 वर्षीय हाईस्कूल का छात्रल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह सोमवार सुबह ललौली रोड स्थित कोचिंग सेंटर पढ़ने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। शाम तक अंशुल के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। छात्र के पिता अरविंद साहू ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। पिता ने बताया कि अंशुल दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी में हाईस्कूल का छात्र है। बेटे का कोई पता न चलने से परिजन परेशान हैं।
