जीएसटी कमिश्नरों के साथ बैठक कर अधिवक्ताओं ने ब्याज माफी पर की चर्चा

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। जीएसटी एवं वैट को लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही ब्याज माफी योजना के तहत एक बैठक का आयोजन किया गया। हरिहरगंज मोहल्ले स्थित राज्य कर भवन में डिप्टी कमिश्नर ईश्वर चंद्र शर्मा डिप्टी कमिश्नर खंड वन अशोक कुमार तथा डिप्टी कमिश्नर खंड 2 अखिलेश कुमार के साथ अधिवक्ताओं की बैठक संपन्न हुई जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना पर चर्चा की गई। अध्यक्ष ने बताया कि मौजूदा समय में 3000 व्यापारियों की आरसी जारी है जबकि 3000 से अधिक व्यापारी बकायेदार है। उन्होंने व्यापारियों से योजना का लाभ उठाने एवं एक मुश्त मूलधन जमा कर ब्याज माफी का लाभ लेने का आवाहन किया है। इस मौके पर महामंत्री आराधना पांडे, गणेश प्रसाद गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, आरती श्रीवास्तव, अजय कुमार, आयुष अग्रहरि, शुभम, देवेंद्र कुमार सहित तमाम अधिवक्ता एवं अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

500 लीटर तेल से भरे रथो को पूर्व विधायक ने किया रवाना

आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने पूर्व सीडीपीओ पर प्रताड़ना के लगाए आरोप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *