500 लीटर तेल से भरे रथो को पूर्व विधायक ने किया रवाना

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या में दीपोत्सव पर्व के लिए पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने तैल का रथ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया गया कि लगभग 98 ग्राम पंचायत नगर पालिका परिषद नगर पंचायत बाबा के श्रद्धालुओं द्वारा दान किया लगभग 500 लीटर तेल को राम की नगरी भेजा गया। पूर्व विधायक श्री सिंह ने बताया कि 11 दिनों से विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में चार रातों ने घर-घर जाकर तेल को एकत्रित किया। लोगों द्वारा दिया गया श्रद्धा का तेल प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या जाने से संकल्प पूरा हो रहा है। कहां की योजना प्रत्येक वर्ष रहेगी जिससे पूरे प्रदेश का तेल एकत्रित करके अयोध्या में भेजा जा सके जिससे श्री राम के चरणों में थे प्रज्वलित हो सके। उन्होंने विधानसभा के सभी राम भक्तों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने संकल्प में सहयोग प्रदान किया।  इस मौके में सुशील तिवारी बच्चा,संजय मोदनवाल, श्याम सिंह परिहार, राम नरेश गुप्ता, देवेन्द्र यादव, अभिषेक शुक्ला, सुरेन्द्र मौर्या, शिवपूजन तिवारी, सुनील पासवान, शशि करन सिंह, सोनू परिहार , अखिलेश सिंह, प्रशांत सिंह, आदित्य पाण्डेय, पवन साहू, विशिष्ठ दीक्षित, बलकेश, आयुष अग्रहरि समेत तमाम कार्यकर्ता  मौजूद रहे।

More From Author

सरस मेले का राज्य मंत्री,विधायक डीएम,सीडीओ ने किया शुभारंभ 

जीएसटी कमिश्नरों के साथ बैठक कर अधिवक्ताओं ने ब्याज माफी पर की चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *