कोचिंग पढ़ने निकला हाईस्कूल का छात्र लापता, परिजन परेशान

सोमवार सुबह घर से निकला था अंशुल, पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव निवासी 18 वर्षीय हाईस्कूल का छात्रल संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। वह सोमवार सुबह ललौली रोड स्थित कोचिंग सेंटर पढ़ने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। शाम तक अंशुल के घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। छात्र के पिता अरविंद साहू ने पुलिस को तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है। पिता ने बताया कि अंशुल दयानंद इंटर कॉलेज बिंदकी में हाईस्कूल का छात्र है। बेटे का कोई पता न चलने से परिजन परेशान हैं।

More From Author

पेट परीक्षा केंद्रों का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश

खूंटा पुल निर्माण के लिए 22.93 करोड़ रुपये स्वीकृत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *