साइबर ठगी से बचाव को ग्रामीणों को किया जागरूक

ओटीपी, एटीएम पिन साझा न करने की दी सलाह, सुरक्षित डिजिटल लेनदेन और वित्तीय सतर्कता पर दिया जोर

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। तेलियानी ब्लॉक के बिलंदपुर गांव में आईडीबीआई बैंक की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें ग्रामीणों को साइबर अपराध, बैंकिंग धोखाधड़ी और ऑनलाइन लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि बैंक की उप महाप्रबंधक (सतर्कता) मनीषा चंद्रा ने म्यूल अकाउंट, नियमित केवाईसी अपडेट और साइबर ठगी के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि ओटीपी, एटीएम पिन सहित गोपनीय बैंकिंग विवरण किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने चाहिए। वित्तीय धोखाधड़ी से बचने के लिए सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है। सहायक महाप्रबंधक (सतर्कता) अमित कुमार शर्मा ने दैनिक जीवन और आर्थिक गतिविधियों में ईमानदारी एवं सत्यनिष्ठा बनाए रखने की शपथ दिलाई। वहीं, सहायक महाप्रबंधक (सतर्कता) अरुण कुमार कनौजिया ने ओटीपी के जरिए होने वाली ठगी के उदाहरण प्रस्तुत कर बचाव के तरीके समझाए। उन्होंने ग्रामीणों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के आयोजन में आईडीबीआई बैंक शाखा प्रबंधक अभिषेक रावत तथा बामसेफ के जिलाध्यक्ष एवं स्थानीय ग्रामीण राकेश गौतम का विशेष सहयोग रहा। मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुरेश गौतम, पित्तन गौतम, रामशरण गौतम, लखन गौतम, महेश गौतम, राम सिलोचन, चंदन, रोहित, राजरानी, सोमवती, केशकली, तनु, अनुष्का, कुमकुम, रूपरानी और पल्लवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More From Author

एसडीएम न्यायिक के खिलाफ अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

दिव्यांग के पुश्तैनी मकान पर कब्जे की कोशिश का आरोप, एसपी से लगाई गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *