दिव्यांग के पुश्तैनी मकान पर कब्जे की कोशिश का आरोप, एसपी से लगाई गुहार

वृद्ध मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा पीड़ित, 20-25 लोगों पर मारपीट और मकान गिराने का लगाया आरोप

फतेहपुर (वंदना टाइम्स)। जहानाबाद कस्बे में पुश्तैनी मकान पर कब्जे की कोशिश और मारपीट का मामला सामने आया है। दोनों आंखों से दिव्यांग शादाब ने कुछ लोगों पर मकान गिराने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। शनिवार को पीड़ित अपनी वृद्ध मां के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। शादाब ने बताया कि कोड़ा जहानाबाद स्थित जैन मंदिर बाजपेई गली में उसका पुश्तैनी मकान है। आरोप है कि विमलेश उत्तम, रजेलाल और रजनीश समेत 20 से 25 लोग मकान पर कब्जे की नीयत से पहुंचे। इस दौरान उसकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की गई और उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने दबंगों पर मकान गिराए जाने का आरोप भी लगाया है। शादाब का कहना हैं कि मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। इसके बाद वह अपनी वृद्ध मां के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा। पीड़ित ने शिकायती पत्र सौंपकर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की।

More From Author

साइबर ठगी से बचाव को ग्रामीणों को किया जागरूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *