बेहटा गांव के तीन मंदिरों में मूर्तियां क्षतिग्रस्त, आरोपी हिरासत में

सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई, अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी

फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। बिंदकी थाना क्षेत्र के बेहटा गांव में तीन मंदिरों की मूर्तियां क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया की गुरुवार सुबह करीब सात बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
मामले में दयाशंकर की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद गांव के लोगों से पूछताछ की गई और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। जांच के आधार पर गांव के ही मनोज को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे उम्मीद थी कि मूर्तियां क्षतिग्रस्त होने के बाद वहां नए मंदिर का निर्माण कराया जाएगा। इससे उसे काम और पैसे मिल सकते थे, जिनसे वह अपना इलाज करा सकेगा। पुलिस ने आरोपी के नशे का आदी होने और मानसिक रूप से कमजोर होने की बात भी कही है।फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

More From Author

दिल्ली की महारैली को सफल बनाने में जुटी कांग्रेस, मनीष यादव का स्वागत

जनगणना-2027 को लेकर मीडिया कार्यशाला आयोजित, स्वगणना 16 नवंबर से

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *