नहर की सुरक्षित भूमि पर चार दुकानें बनाने का आरोप, डीएम से शिकायत

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। जिले के मवई गांव में नहर विभाग की सुरक्षित भूमि पर कथित कब्जा कर चार दुकानों का निर्माण कराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी अनूप सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।शिकायतकर्ता के मुताबिक, खाता संख्या 1729 की गाटा संख्या 501क में दर्ज 3.8100 हेक्टेयर भूमि नहर गंगा के लिए सुरक्षित है। आरोप है कि संजय सिंह पुत्र स्वर्गीय जगपत सिंह ने भूमि के एक हिस्से पर कब्जा कर चार दुकानों का निर्माण करा लिया है। अनूप सिंह ने मामले की जांच राजस्व और नहर विभाग की संयुक्त टीम से कराने की मांग की है। साथ ही, अतिक्रमण की पुष्टि होने पर अवैध निर्माण हटवाने और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।

More From Author

बिंदकी में शराब ठेके के सेल्समैन की पीटकर हत्या, नकदी गायब

सेल्समैन की हत्या और लूट का 12 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *