एक नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा
फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। दिल्ली के रामलीला मैदान में आगामी एक नवंबर को प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय पर्यवेक्षक एवं राजस्थान के विधायक मनीष यादव का कांग्रेसियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने रैली में भारी संख्या में दिल्ली पहुंचने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष महेश द्विवेदी और शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने संयुक्त रूप से भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि वोट चोरी के मामले में ज्ञानेश कुमार की भूमिका को लेकर सवाल उठने के बावजूद सरकार उन्हें बचाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस उनके इस्तीफे की मांग को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। राष्ट्रीय पर्यवेक्षक मनीष यादव ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर महारैली को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह रैली लोकतंत्र की ताकत दिखाने और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने का माध्यम बनेगी। रैली की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में वरिष्ठ नेता राजेंद्र शुक्ला, शिवाकांत तिवारी, कलीम उल्ला सिद्दीकी, देवी प्रकाश दुबे, राजेंद्र लोधी, जेपी पासवान, राम नरेश महाराज, हेमलता पटेल, सैयद सहाब अली, राजीव लोचन निषाद, अब्दुल रज्जाक, मो. कासान, अजय बच्चा, कौशल कुमार शुक्ला, आनंद सिंह गौतम, शकीला बानो, रेखा पासवान, उदित अवस्थी, आदित्य श्रीवास्तव, प्रेम शंकर बाजपेयी, इंद्रजीत लोधी, निजामुद्दीन, चौधरी मोइन राइन, ओम प्रकाश कोरी, राकेश शास्त्री, राम शंकर शुक्ला, मो. शफीक, धर्मेंद्र सिंह, इमरान सिद्दीकी, नौसाद अहमद और उस्मान बेग सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।
