वक्फ बोर्ड निगम जेई एवं एक्सिएन जल निगम का वेतन रोकने के निर्देश

विकास कार्यों एवं सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में सख्त रहे डीएम 

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने विकास कार्यों, सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक में विकासपरक,लाभार्थीपरक,जनकल्याणकारी योजनाओं की बिंदुवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया की योजनाओं के लिए जो भी आवेदन आते हैं उनका हर माह के अंत में हर हाल में निस्तारण कर लिया जाए जिससे पात्रों को समय से लाभ मिल सके।सीएम डैशबोर्ड की जो रिपोर्ट फीड की जानी है उसे समय से करना सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने पर वक्फ बोर्ड निगम के जेई एवं अधिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण का वेतन रोकने के निर्देश दिए।  कलेक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में हुई बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय अधिकारी समन्वय स्थापित कर पोर्टल पर सही फीडिंग करें जिससे जिले की रैंकिंग सही रहे।रैंकिंग में सुधार करने के भी निर्देश दिए।उन्होंने जिला विकास अधिकारी साधना दीक्षित को निर्देशित किया कि अधिशाषी अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना बनाते हुए फैमिली आईडी बनवाने के कार्य में तेजी लाएं।डीसी एनआरएलएम को ज्यादा से ज्यादा परिवारों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के निर्देश दिए।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को टीकाकरण कराने एवं जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार को निर्देश दिया कि रिक्त सरकारी राशन की दुकानों पर आवंटन की कार्रवाई कराई जाए।जिन अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है उन्हें हैंडोवर करें। उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा के दावों के निस्तारण ससमय से करने सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।निर्माणाधीन सद्भाव मंडप का निर्माण वक्फ विकास बोर्ड निगम लिमिटेड द्वारा कराया जा रहा था जिसका थर्ड पार्टी द्वारा निरीक्षण किया गया। कमियां पाई गईं।उन्हें अभी तक सही न कराए जाने पर जेई एवं जल निगम ग्रामीण की प्रगति धीमी पाए जाने पर अधिशाषी अभियंता का वेतन रोकने के निर्देश दिया। सीएमओ डॉक्टर यूबी सिंह से प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत जिन लाभार्थियों का भुगतान शेष रह गया है उसे कराने को कहा।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना,परियोजना निदेशक डीआरडीए शेष मणि सिंह सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

More From Author

राकेश टिकैत ने भरी हुंकार, बोले- एमएसपी गारंटी कानून लागू करे सरकार

परिषदीय विद्यालयों में बालिका शौचालय बनवाने के निर्देश 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *