एमएलसी चुनाव के लिए 25 पोलिंग पार्टियां रवाना, तीन रिजर्व में

फतेहपुर में 15 मतदान केंद्रों पर बनाए गए 25 मतदेय स्थल, स्नातक निर्वाचन में 17,596 मतदाता

फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। विधान परिषद के खंड स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। गुरुवार को जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कलेक्ट्रेट परिसर से 25 पोलिंग पार्टियों को निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया। आपात स्थिति से निपटने के लिए तीन रिजर्व पोलिंग पार्टियां भी तैयार रखी गई हैं। पोलिंग पार्टियों को निर्वाचन सामग्री वितरित करने के बाद आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई जाए। सभी मतदान कार्मिक निष्पक्षता और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। निर्वाचन कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने मतदान कार्मिकों को निर्धारित केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने और निर्वाचन सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनपद में स्नातक निर्वाचन के लिए 15 मतदान केंद्रों पर 25 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां कुल 17,596 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनय कुमार पांडेय सहित संबंधित अधिकारी और निर्वाचन कार्मिक मौजूद रहे।

More From Author

मूर्ति विसर्जन के दौरान दो हादसे, तीन की मौत, दो किशोर लापता

बिंदकी में शराब ठेके के सेल्समैन की पीटकर हत्या, नकदी गायब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *