फतेहपुर(वंदना टाईम्स)।बिंदकी विधानसभा क्षेत्र के सनगांव में पूर्व मंत्री एवं विधायक जय कुमार सिंह जैकी ने ग्राम सचिवालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री जैकी ने कहा कि ग्राम सचिवालय बनने से ग्रामीणों को समस्याएं लेकर अब दूर-दराज के कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ग्राम प्रधान और ग्राम सचिव के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याएं शासन-प्रशासन तक आसानी से पहुंचेंगी और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में भी सुविधा मिलेगी।उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए शासन से धनराशि आवंटित कराने के साथ ही गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार कराने का प्रयास किया गया है। गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा पात्रों तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर ग्राम प्रधान इफ्तेखार खान, ग्राम सचिव मोईन खान, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि शानू खान, मोहम्मद आसिफ रजा, शहनवाज सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान,विधायक ने किया ग्राम सचिवालय का उद्घाटन
गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान,विधायक ने किया ग्राम सचिवालय का उद्घाटन
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
फाइलेरिया उन्मूलन को टीम भावना से काम कर सफल बनाने के निर्देश
Posted by
Vandana Times
More From Author
Posted in
Fatehpur
फाइलेरिया उन्मूलन को टीम भावना से काम कर सफल बनाने के निर्देश
Posted by
Vandana Times
सरदार पटेल की जयंती पर डीएम ने राष्ट्रीय एकता की दिलाई शपथ
