युवा संवाद में लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रहित पर हुई चर्चा

मन की बात’ सुनने के बाद युवाओं से संवाद, विधायक जय कुमार जैकी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं से सतर्क रहने की अपील की

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। बिंदकी नगर में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इसके बाद ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ विषय पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि बिंदकी विधायक जय कुमार जैकी ने युवाओं से राष्ट्रहित, लोकतांत्रिक मूल्यों और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक सूचनाओं को लेकर संवाद किया।
विधायक जय कुमार जैकी ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से गलत सूचनाएं फैलाकर युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस, सपा और टीएमसी सहित विपक्षी दलों पर युवाओं को उकसाने का आरोप लगाया। उन्होंने युवाओं से अपील की कि किसी भी सूचना पर विश्वास करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें और हिंसा व अराजकता से दूर रहकर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखें। उन्होंने बांग्लादेश और नेपाल के घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करना चाहिए। वहीं, जिला उपाध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उन्हें दुष्प्रचार से बचते हुए सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम संयोजक प्रशांत ओमर ने कहा कि युवा संवाद का उद्देश्य युवाओं को राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष राधा साहू, मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह, शशांक ओमर, विष्णु द्विवेदी, अंकित गुप्ता, नीलेश मिश्रा, शिवम ओमर, प्रशांत शुक्ला, स्वाती ओमर, संगीता तिवारी सहित सैकड़ों युवा और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

मानवता परिवार ने मृतक के नॉमिनी को दी ₹412683 की आर्थिक सहायता 

किसानों की 15 सूत्रीय मांगों पर समर्थन तय करेगी भाकियू महात्मा टिकैत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *