21 और 22 नवंबर को फतेहपुर में होगी द्वितीय ताइक्वांडो कप स्टेट चैंपियनशिप

नीलकंठ पैलेस में बैठक कर प्रतियोगिता के पोस्टर का किया गया विमोचन

फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर की बैठक रविवार को आईटीआई रोड स्थित नीलकंठ पैलेस, पटेलनगर में चेयरमैन जीपी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में आगामी 21 व 22 नवंबर को आईटीआई रोड स्थित डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में आयोजित होने वाली द्वितीय ताइक्वांडो कप स्टेट चैंपियनशिप की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। चेयरमैन जीपी मिश्रा ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रदेश के अनेक जिलों से ताइक्वांडो खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे, जिससे जनपद का गौरव बढ़ेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने सभी कोचों को जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन और बेहतर आयोजन के लिए भव्य तैयारियां की जाएंगी। महासचिव राजकुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में उपाध्यक्ष सीमा बाजपेई, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य प्रखर शुक्ला, सचिव राजकुमार, राहुल मिश्रा, सहसचिव शिव कुमार, रिचा राजपूत, तनुज बाजपेई सहित संस्कार टीम के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

More From Author

गांव में ही होगा समस्याओं का समाधान,विधायक ने किया ग्राम सचिवालय का उद्घाटन

यातायात माह का शुभारंभ, डीएम-एसपी ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *