AIMIM ने दो मुद्दों को लेकर कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

ओवैसी पर अखिलेश यादव की टिप्पणी का विरोध, राजाराम लोधी की पुत्री की मौत की निष्पक्ष जांच की मांग

फतेहपुर (वंदना टाइम्स)। AIMIM के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मोहिउद्दीन फारूकी और यूथ जिलाध्यक्ष कासिम सिद्दीकी के नेतृत्व में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में दो प्रमुख मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी को कथित तौर पर ‘रावण’ कहे जाने पर विरोध जताया गया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा और टिप्पणी पर नाराजगी जाहिर की। वहीं, राजाराम लोधी की पुत्री की कथित साजिशन हत्या के मामले में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग भी उठाई गई। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन भेजकर मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करने के साथ पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। प्रदर्शन में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, शहर अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं सहित अन्य जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।

More From Author

कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली महारैली की तैयारियों की दी जानकारी

ग्राम प्रधान पर जमीन में पोल लगवाने और धमकी देने का आरोप, डीएम से की शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *