फतेहपुर(वंदना टाईम्स)। सामाजिक सहयोग, संवेदना और मानवीय सेवा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए मानवता परिवार ने स्व. देवराज के परिवार को ₹4,12,683 की आर्थिक सहायता प्रदान की है। सहायता राशि मानवता परिवार से जुड़े सदस्यों के सामूहिक सहयोग से एकत्रित की गई जिसने संकट की घड़ी में परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया। ट्रैक्टर चालक का ट्राली पलटने से निधन हो गया था लेकिन मानवता परिवार उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा हुआ और ₹412683 की राशि उनके नामित परिजन पत्नी सुमन देवी के बैंक खाते में हस्तांतरित की गई। संस्था का मानना है कि छोटे-छोटे व्यक्तिगत सहयोग जब सामूहिक रूप लेते हैं तो किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ी राहत का आधार बन सकते हैं। मानवता परिवार के मंडल प्रभारी अभिलाष कुमार गुप्ता ने बताया कि संस्था का मूल उद्देश्य सामूहिक सहयोग के माध्यम से ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है जो किसी सदस्य की मृत्यु, दुर्घटना अथवा गंभीर बीमारी के कारण कठिन परिस्थितियों से गुजर रहे हों। बताया कि मानवता परिवार द्वारा अब तक 6 मृतक सदस्यों के परिवार को कुल ₹21,69593 की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। इस अवसर पर मानव प्रदेश प्रभारी अभिलाष कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार, सुशील कुमार, संदीप सिंह, विनय कुमार, वीरेंद्र चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- मानवता परिवार ने मृतक के नॉमिनी को दी ₹412683 की आर्थिक सहायता
मानवता परिवार ने मृतक के नॉमिनी को दी ₹412683 की आर्थिक सहायता
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
फाइलेरिया उन्मूलन को टीम भावना से काम कर सफल बनाने के निर्देश
Posted by
Vandana Times
More From Author
Posted in
Fatehpur
फाइलेरिया उन्मूलन को टीम भावना से काम कर सफल बनाने के निर्देश
Posted by
Vandana Times
दीपावली से पहले प्रशासन सख्त, अवैध पटाखा भंडारण पर होगी कार्रवाई
