तांबेश्वर मंदिर में स्थापित होगी 51 फीट ऊंची शिव प्रतिमा, भूमि पूजन संपन्न

संतों और गणमान्य लोगों की मौजूदगी में विधि-विधान से हुआ शिलान्यास, शिव मानसरोवर परिसर में बनेगी विशाल प्रतिमा

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। शहर के सिद्धपीठ तांबेश्वर मंदिर स्थित शिव मानसरोवर परिसर में 51 फीट ऊंची भगवान शिव की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए रविवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान में संतों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, स्वामी विज्ञानानंद जी महाराज, प्रांतीय उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय और मंदिर के मुख्य पुजारी राघवेंद्र पांडेय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन संपन्न कराया। इस दौरान शिव मानसरोवर परिसर में धार्मिक माहौल रहा और प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया की शुरुआत की गई।आयोजन में पूर्व मंत्री राधेश्याम गुप्ता समेत संजय श्रीवास्तव, मनोज मिश्र, अतुल त्रिवेदी, विक्रम सिंह चंदेल, प्रदीप गर्ग, अविनाश तिवारी, शैलेंद्र शरण, बृजेश सोनी, ओम मिश्रा, संतोष तिवारी, रामस्वरूप गुप्ता, जितेंद्र सिंह सेंगर उर्फ पप्पू सिंह, विजय शुक्ला, नीरज गुप्ता और विनोद गौतम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

More From Author

दिव्यांग के पुश्तैनी मकान पर कब्जे की कोशिश का आरोप, एसपी से लगाई गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *