फतेहपुर(वीटी)। लंबे समय से चली आ रही पारिवारिक एवं संपत्ति विवाद की समस्या के समाधान न होने से परेशान एक महिला ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में डीजल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया।हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और महिला को समय रहते रोक लिया गया।जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के हसनपुर अकोढ़िया गांव निवासी लीलावती अपनी समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची थी। आरोप है कि अधिकारियों की उदासीनता और लगातार शिकायतों के बावजूद सुनवाई न होने से वह बेहद आहत थी। इसी दौरान उसने अपने ऊपर डीजल डालकर आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। महिला का आरोप है कि उसने अपने भाइयों की परवरिश और परिवार को संभालने में लाखों रुपये का कर्ज उठा लिया, लेकिन बाद में भाइयों ने ही उसे घर से निकाल दिया। वर्तमान में वह अपनी सयानी बेटियों के साथ खागा में किराए के मकान में रहने को मजबूर है। उसका कहना है कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला। लीलावती ने बताया कि आर्थिक तंगी के कारण बेटियों की पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो रही है।और परिवार के भरण-पोषण का संकट भी खड़ा हो गया है। उसने यह भी आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पहले ही उसके खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज कराकर उसे प्रताड़ित किया है। घटना के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों ने महिला से बातचीत कर उसकी समस्याओं की जानकारी ली और मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की पड़ताल में जुटा है जबकि महिला को समझाकर शांत कराया गया। सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- अधिकारियों की अनदेखी से क्षुब्ध महिला ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का किया प्रयास
अधिकारियों की अनदेखी से क्षुब्ध महिला ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का किया प्रयास
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
फोटो खींचना मना है! पत्रकार अब प्रेस नोट से ही दुनिया देखें!!
