फतेहपुर(वी.टी)। 12वीं वाहिनी पीएसी परिसर में बुधवार को आयोजित 30वीं अंतरवाहिनी पीएसी पूर्वी जोन वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने किया। प्रतियोगिता के अंतर्गत वॉलीबॉल एवं सेपक टकरॉ खेलों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें पूर्वी जोन की विभिन्न वाहिनियों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं शारीरिक दक्षता, मानसिक मजबूती एवं टीम भावना के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। साथ ही यह पुलिस बल के जवानों को स्वस्थ, सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखने में भी सहायक होती हैं। इस अवसर पर 12वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक (कमांडेंट) ने पुलिस अधीक्षक को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पीएसी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी, विभिन्न वाहिनियों से आए खिलाड़ी तथा कर्मचारीगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के शुभारंभ के साथ ही खेल मुकाबलों का सिलसिला शुरू हो गया, जिसमें प्रतिभागी टीमों ने बेहतर प्रदर्शन के लिए अपनी तैयारियों का प्रदर्शन किया। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और अधिकारियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- फतेहपुर में 30वीं अंतरवाहिनी पीएसी वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ
फतेहपुर में 30वीं अंतरवाहिनी पीएसी वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता का शुभारंभ
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
अधिकारियों की अनदेखी से क्षुब्ध महिला ने कलेक्ट्रेट में आत्मदाह का किया प्रयास
