दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, दो घायल

फतेहपुर(वी.टी)। हथगांव क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे से इलाके में कोहराम मच गया। थाना सुल्तानपुर घोष क्षेत्र के ग्राम विक्रमपुर मोड़ के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बाइक सवार करण कुमार (26) पुत्र शिवलाल गौतम निवासी नीम टोला गढ़ी, कोतवाली खागा, हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाइक पर पीछे बैठे अजय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हथगांव में भर्ती कराया गया, जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
दूसरी बाइक पर सवार अवधेश (23) पुत्र हरिप्रसाद पासवान, निवासी गुरसंडी थाना खखरेरू भी हादसे में घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर के कारण यह हादसा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

More From Author

स्व. राम औतार गुप्ता की 30वीं पुण्यतिथि मनाई गई

25 हजार का इनामी गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *