फतेहपुर(वी.टी)। थरियांव थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी जीशान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम पूर्वी बाईपास पर चेकिंग कर रही थी तभी सूचना मिली कि वांछित आरोपी जीशान खान फतेहपुर की ओर आ रहा है। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी टिकसारी रोड की तरफ भागकर झाड़ियों में छिप गया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई। घायल हालत में उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसका ईलाज चल रहा है। अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर, 1 जिंदा कारतूस और 2 खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार जीशान खान (24) खागा थाना क्षेत्र के अमांव गांव का निवासी है और उस पर कौशांबी व फतेहपुर जिलों में हत्या के प्रयास, डकैती, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में थाना थरियांव पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- 25 हजार का इनामी गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
25 हजार का इनामी गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
You May Also Like
More From Author
दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, दो घायल
