फतेहपुर(वी.टी)। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के संरक्षक एवं समाजसेवी स्वर्गीय राम औतार गुप्ता की 30वीं पुण्यतिथि पर राधानगर चौराहे स्थित उनकी मूर्ति स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज के लोगों, जनप्रतिनिधियों और परिजनों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व न्यायमंत्री बाबू राधेश्याम गुप्ता उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, नगर पालिका परिषद चेयरमैन राजकुमार मौर्य सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्व. गुप्ता को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान पूर्व न्यायमंत्री राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि राम औतार गुप्ता न केवल एक सफल व्यापारी थे बल्कि सामाजिक क्षेत्र में भी उनका योगदान अतुलनीय रहा है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि वैश्य समाज को एकजुट करने में स्व. राम औतार गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने कहा कि आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज के विकास में योगदान दें। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव विनोद गुप्त ने कहा कि स्व. राम औतार गुप्ता ने हमेशा संगठन को मजबूत करने और वैश्य समाज को संगठित करने के लिए कार्य किया। इस मौके पर अरुण जायसवाल, महेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र शरण ‘सिंपल’, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. अनिल चंद्रा, संजीव गुप्ता, राजीव गुप्ता, साकेत गुप्ता, गौरव गुप्ता, आनंद रस्तोगी, चंद्रप्रकाश गुप्त (जनसेवक), प्रेमचंद गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता (सभासद), दिनेश तिवारी ‘खलीफा’, अरुण यादव, सुरेश गुप्ता, गुरु शरण गुप्त, मनीष गुप्ता, नारायण गुप्त, चंदन सिंह, बद्री गुप्ता, सतेंद्र गुप्ता, दिनेश शर्मा, बुद्धराज धाकड़ी, मोनू रस्तोगी, पवन, अशोक गुप्ता, लवकुश गुप्त सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
