सपाइयों ने मनाई डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि

गरीबों, किसानों, मजदूरों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष करना ही लोहिया को सच्ची श्रद्धांजलि सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सोमवार को पार्टी कार्यालय में समाजवादी चिंतक एवं स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान सपाइयों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद आयोजित गोष्ठी में उनके विचारों, संघर्षों और समाजवादी आंदोलन में योगदान को याद किया गया।
गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया केवल स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि गरीबों, किसानों, मजदूरों, पिछड़ों और महिलाओं के अधिकारों के प्रबल पैरोकार थे। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ आंदोलन के दौरान भूमिगत रहकर संघर्ष किया और जेल भी गए। सामाजिक समानता और वंचित वर्गों को उनका हक दिलाने के लिए उनका जीवन समर्पित रहा।
उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाजवादी पार्टी की विचारधारा का आधार हैं। उनके बताए रास्ते पर चलकर ही समाज में समानता स्थापित की जा सकती है। वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस मौके पर राम शरण यादव, वीरेंद्र यादव, दलजीत निषाद, विपिन यादव, बीना पटेल, एडवोकेट जगदीश सिंह, अरुणेश पांडे, रामकिशोर प्रजापति, मनोज यादव, हीरा लाल साहू, गार्गीदीन बाजपेई, चंद्रशेखर बेदी, मुबीन सिद्दीकी और डॉ. राम नरेश पटेल सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More From Author

शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा पर बरसे डॉ. मान सिंह यादव

डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की मिशन शक्ति रैली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *