छात्र की मौत पर सपा प्रतिनिधिमंडल ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात

छात्र की मौत पर सपा प्रतिनिधिमंडल ने की पीड़ित परिवार से मुलाकात
पुलिस कार्रवाई पर परिजनों ने जताया असंतोष, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग
फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र की दो दिन पूर्व हुई मौत के मामले में शनिवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा। सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव, सांसद नरेश उत्तम पटेल और वरिष्ठ सपा नेता संतोष द्विवेदी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
इस दौरान परिजनों ने प्रतिनिधिमंडल को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराते हुए पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताया। उन्होंने मामले में शामिल दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की।
सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि छात्र की मौत के मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। घटनाक्रम में जो भी लोग दोषी पाए जाएं, उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी आवश्यक है।
सपा प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

More From Author

जेल में 452 बंदियों को 668 बहनों ने बांधी राखी, भावुक हुआ माहौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *