सवाल तो पूछेंगे?

👉₹500000 की चोरी का खुलासा ना हो पाने से पुलिस की हो रही है किरकिरी!
👉 पुलिस थाने में कैद हो गई है चोरी की घटना!
“”””””””
✍️ कहते हैं कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं। जब हम कानून के हाथ का जिक्र करते हैं तो इसे पुलिस का ही हाथ कहा जाता है। इस कहावत के अनुसार पुलिस पर विश्वास बढ़ता भी है और कभी-कभी घाटता भी नजर आता है। हम उस चोरी की घटना की याद दिलाना चाहते हैं। जहां आज तक पुलिस के लंबे हाथ चोरों तक नहीं पहुंच पाए। बात मां शारदा आईसर ट्रैक्टर एजेंसी मैं हुई पांच लाख रुपए की चोरी की घटना की है।जो अब पुलिस रिकॉर्ड में धूल खा रही। चोर भी स्वतंत्र है और स्थानी पुलिस की भी जवाब देही आला अधिकारियों के सामने नहीं है।
फतेहपुर जनपद के खागा कस्बे के बाईपास पर स्थित मां शारदा आईसर ट्रेक्टर एजेंसी में जून 2025 को एक बड़ी चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया था। चोरी की इस घटना में₹500000 चोर ले जाने में सफल रहे। खागा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस ही नहीं बल्कि स्पेशल ट्रांस फॉर्स ने भी काफी हाथ पांव मारा लेकिन घटना का खुलासा नहीं हो सका। ना ही पुलिस इस घटना को लेकर किसी तह तक पहुंच सकी।
खागा कोतवाली क्षेत्र में हुई इस बड़ी वारदात के बाद कोतवाली की कमान थामने वाले कई इंस्पेक्टर बदले लेकिन घटना का खुलासा केवल आश्वासनो के बीच ही भटकता रहा। अब तो यह स्थिति हो गई है कि ना तो इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस चिंतित है और ना ही स्पेशल टॉस्फोर्स ही इस घटना को लेकर रणनीति बना रही है। जिसके कारण चोरी की इस घटना के ऊपर कई परत धूल चढ़ चुकी है। अब तो जिले के पुलिस आला अधिकारी भी इस घटना को भूल चुके हैं।
पुलिस ने कई छोटी बड़ी घटनाओं का खुलासा किया है लेकिन इस घटना को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को क्षेत्रीय पुलिस कर्मियों से घटना को लेकर सवाल पूछना चाहिए। वरना पुलिस के लंबे हाथ जो चोरों तक पहुंचते हैं ऐसी
कहावते झूठी ही साबित होगी।

👉 नागेंद्र सिंह अध्यक्ष फतेहपुर प्रेस क्लब

More From Author

शिक्षा जगत में राष्ट्रीय सम्मान!

साइबर क्राइम से रहे सावधान सावधानी पूर्वक करें फोन का इस्तेमाल!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *