कवियों ने जल संरक्षण व भक्ति पर सुनाईं रचनाएं

फतेहपुर(वी.टी)। मुराइन टोला स्थित हनुमान मंदिर में शैलेन्द्र साहित्य सरोवर के बैनर तले 429 वीं साप्ताहिक रविवासरीय सरस काव्य गोष्ठी का आयोजन के पी सिंह कछवाह की अध्यक्षता एवं शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी के संचालन में हुआ।काव्य गोष्ठी का शुभारंभ के पी सिंह कछवाह ने वाणी वंदना सरस्वती मां , आइए, धर दुर्गा का रूप। रिद्धि -सिद्धियां, ज्ञान दे, करो रंक को भूप से करते हुए पुनः पढ़ा कि नवदुर्गा में कीजिए, मां का व्रत उपवास।भुक्ति -मुक्ति, नव शक्ति दे ,काटें यम के पाश। डा. सत्य नारायण मिश्र ने पढ़ा कि तन – मन श्रद्धा से भजन, करो सदा श्री राम का।बिना राम के भजन के, जीवन है किस काम का।आचार्य विष्णु शुक्ल ने पढ़ा कि सामने बस यूं ही मेरे बैठे रहें,आप सुनते रहें ,मैं सुनाता रहूं।
गीत- गजलों के फूलों की माला बना,दिलरुबा आपको मैं पिन्हाता रहूं। प्रदीप कुमार गौड़ ने पढ़ा कि विश्व जल दिवस मनाके हमको, कसम आज यह खानी है। ना बर्बाद करेंगे जल अब, कीमत इसकी जानी है।डा. शिव सागर साहू ने पढ़ा कि मातृशक्ति की वंदना ,करें ,धरें, चित ध्यान। विश्व आर्थिक विपति का, होवे शीघ्र निदान। श्रीमती संगीता गुप्ता ने पढ़ा कि है अजीब शहर की जिंदगी, न सफर रहा, न कयाम है।कहीं कारोबार की दोपहर ,कहीं बदमिजाज की शाम है। आयोजक एवं संचालक शैलेन्द्र कुमार द्विवेदी ने पढ़ा कि जल न यदि हमने बचाया, तो ये संकट आएगा। सृष्टि जल जाएगी सारी, सब धरा रह जाएगा।

More From Author

15 लाख के घोटाले पर जिलाधिकारी नाराज प्रधान को थमाया नोटिस

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का 23 मार्च को जनपद आगमन, जगह-जगह होगा भव्य स्वागत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *