फतेहपुर(वी.टी)। साध्वी निरंजन ज्योति के राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) के अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के उपरांत प्रथम जनपद आगमन को लेकर व्यापक तैयारियां की गई हैं। 23 मार्च को उनके स्वागत के लिए जिले भर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार साध्वी निरंजन ज्योति का काफिला सुबह 11 बजे चिल्ली मोड़ पहुंचेगा जहां कार्यकर्ता व समर्थक उनका स्वागत करेंगे। इसके बाद 11:30 बजे जहानाबाद बस स्टॉप, 11:45 बजे तेजानगर, 12:00 बजे बकेवर, 12:35 बजे खजुहा और 12:45 बजे बिंदकी में स्वागत कार्यक्रम होंगे इसके बाद दोपहर 01:10 पनई चौराहा, 01:30 बजे मलवा पुल के नीचे, 01:45 बजे मेडिकल कॉलेज, 2 बजे नउवा बाग तथा 02:30 बजे कपूरी ठाकुर चौराहा पर भी स्वागत कार्यक्रम आयोजित होंगे। अंत में अपराह्न 03 बजे रामायडियन होटल में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए निजी सहयोगी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विभिन्न स्थानों पर स्वागत के लिए स्थानीय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का 23 मार्च को जनपद आगमन, जगह-जगह होगा भव्य स्वागत
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति का 23 मार्च को जनपद आगमन, जगह-जगह होगा भव्य स्वागत
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
More From Author
कवियों ने जल संरक्षण व भक्ति पर सुनाईं रचनाएं
