फतेहपुर(वी.टी)। जनपद में बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल पर लगाम लगाने के प्रयासों के बीच एक और बड़ा मामला सामने आया है। राधानगर थाना क्षेत्र स्थित श्रीमती रामा अग्रहरी बालिका इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे एक युवक को दूसरे अभ्यार्थी की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ लिया गया। इंटरमीडिएट हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान हॉल नंबर एक में बैठा युवक संदिग्ध प्रतीत हुआ। उड़न दस्ते की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान उससे पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि वह वास्तविक परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रहा था। टीम ने तत्काल युवक को पकड़कर केंद्र व्यवस्थापक के सुपुर्द कर दिया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी मुन्नाभाई बनकर हिंदी का पेपर दे रहा था पुलिस मामले में आवश्यक लिखापढ़ी कर असली अभ्यर्थी और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए ऐसे मामलों में कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना के बाद जनपद फतेहपुर के अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ्तार
परीक्षा दे रहा मुन्ना भाई गिरफ्तार
You May Also Like
More From Author
आत्महत्या के मामले में मृतका के परिजनों ने थाना पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
