फतेहपुर(वी.टी)। थरियांव थाना क्षेत्र के औरई गांव में बीती रात 19 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर की गई आत्महत्या के मामले में मृतका के परिजनों ने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों कहना है कि उसकी पीड़ित बेटी कई दिनों से थाने के चक्कर काट रही थी लेकिन प्रार्थना पत्र देने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की है जिससे नाराज होकर बेटी ने जान दे दी। थरियांव थाने के औरई गांव निवासी बसंत लाल चौधरी की 19 वर्षीय पुत्री खुशबू देवी ने गांव के ही दबंग की पिटाई एवं अभद्रता के साथ पुलिस से न्याय न मिलने से आहत होकर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों के बीच हाहाकार मच गया। परिजनों ने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि गांव के रहने वाले राकेश व उसकी पत्नी मंजू देवी तथा उसके दो पुत्रों ने घर में घुसकर खुशबू और उसकी भाभी को जमकर मारा पीटा और उसके साथ अभद्रता की जब उसकी शिकायत खुशबू थाने लेकर पहुंची तो पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के बजाय उसे टरका दिया। लगातार कई दिनों से खुशबू थाना पुलिस से गुहार लगाती रही लेकिन पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। न्याय न मिलने से नाराज होकर उसने खुदखुशी की है। मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह का कहना है कि मृतका थाने के चक्कर नहीं लगाई है आरोप निराधार है घटना के दिन उसकी भाभी थाने तहरीर लेकर आई थी। मौके पर तुरंत पुलिस को भेजा गया था। आरोपी कानपुर में रहते हैं इसलिए मुलाकात नहीं हो पाई है घर से करीब 200 मीटर दूर जानवरों का भूसा जहां रखा जाता है खुशबू ने वहां फांसी लगाई है गांव वालों से बातचीत की गई है तो कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली है। मरने के कारणों का जल्द खुलासा किया जाएगा। आरोपितों पर मुकदमा दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किया जा रहे हैं।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- आत्महत्या के मामले में मृतका के परिजनों ने थाना पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
आत्महत्या के मामले में मृतका के परिजनों ने थाना पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
