फतेहपुर(वीटी)। जेल रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कार्ययोजना बैठक आयोजित हुई। मुख्य वक्ता जिला प्रभारी पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय ने पदाधिकारियों को संगठनात्मक संरचना में सकारात्मक सहभागिता सुनिश्चित करने व अन्य जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पार्टी की संकल्पना,वैचारिक अधीष्ठान, पार्टी कार्यपद्धति,कार्य विस्तार की दृष्टि, बूथ प्रबंधन,सहित विषयों को आगामी मंडल प्रशिक्षण महाअभियान में रखने की तैयारी पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि मनसा वाचा कर्मणा की तरह संगठन की मजबूती को लेकर दिन रात मेहनत करते हैं इसकी अनवरतता में कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रशिक्षण महाअभियान की तैयारियों पर मंडल अध्यक्ष व मंडल टोलियों के जरूरी बिन्दुओं पर प्रकाश डाला गया।महाअभियान जिला संयोजक पुष्पराज पटेल,सह संयोजक अपर्णा सिंह गौतम,पंकज त्रिवेद्वी व शरद श्रीवास्तव द्वारा जिम्मेदारियों को निभाया गया। प्रशिक्षण के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जी,पूर्व मंत्री रणवेंन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व विधायक विक्रम सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष, मनोज शुक्ला, रमाकांत त्रिपाठी, दिनेश बाजपेई, आशीष मिश्रा, उदय लोधी, नीरज सिंह, चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव, अर्चना त्रिपाठी, शैलेन्द्र रघुवंशी, रवींद्र पाल सिंह,कुलदीप भदौरिया, मनोज मिश्रा, प्रवीण सिंह, सुमित द्विवेदी, विक्रम चन्देल, अभिषेक श्रीवास्तव, सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष,मंडल टोली,मंडल प्रभारी , ब्लाक प्रमुख,निकाय अध्यक्ष,मोर्चा जिलाध्यक्ष व महामंत्री व विभागों तथा प्रकोष्ठों के जिला संयोजक उपस्थित रहे।
- Home
- State
- Uttar Pradesh
- दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कार्ययोजना बैठक संपन्न
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान की कार्ययोजना बैठक संपन्न
You May Also Like
Posted in
Fatehpur
डीएम ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
Posted by
Vandana Times
Posted in
Fatehpur
शराब ठेके पर गोलीकांड में दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
Posted by
Vandana Times
