थरियांव में करंट से किसान की मौत, विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप

फतेहपुर (वंदना टाईम्स)। थरियांव थाना क्षेत्र के बिलंदा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में हाईटेंशन (एचटी) लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी किसान रामनरेश अपने मकान की छत की ढलाई का कार्य करा रहे थे। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से उन्हें जोरदार करंट लग गया। गंभीर रूप से झुलसे किसान को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि मकान के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को हटाने के लिए कई बार विद्युत विभाग के संबंधित जेई से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों और ग्रामीणों ने दोषी विद्युत विभाग के जेई के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More From Author

मतदाता सूची की त्रुटियां दूर करने और संगठन विस्तार पर सपा का फोकस

खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर, मकान की छत उड़ी दो गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *